फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों में अधिकतम तापमान नौ डिग्री बढ़ा

विज्ञापन
अल्मोड़ा सोमवार को दोपहर में खिली रही धूप - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री पर स्थिर है। जनवरी माह के आखिरी दिन भी चटक धूप खिलने से लोगों को राहत मिली जबकि सुबह के समय नगर समेत जिले के घाटी क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का सितम जारी है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों में अच्छी धूप खिलने से मौसम का मिजाज बदला है। अधिकतम तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी इसकी तस्दीक करती है। सोमवार को सुबह के समय कोहरा छाने और पाला गिरने से सुबह, शाम ठंड का सितम रहा। दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड के हल्की राहत मिली। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन

तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
30 जनवरी 20 01 (डिग्री सेल्सियस)
29 जनवरी 19 01
28 जनवरी 14 01
27 जनवरी 13 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें