फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिले में 5186 ने दी हाईस्कूल, इंटर की बोर्ड परीक्षा

Tue, 12 Mar 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में मंगलवार को 110 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पंजीकृत 5260 परीक्षार्थियों में से 5186 ने परीक्षा दी जबकि 74 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



परीक्षा कंट्रोल रूम प्रभारी जनार्दन तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल रंजन कला विषय परीक्षा में संस्थागत 3924 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 3879 ने परीक्षा दी जबकि 45 अनुपस्थित रहे। व्यक्तिगत में 58 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 51 ने परीक्षा दी जबकि सात अनुपस्थित रहे। सूचना प्रौद्योगिकी विषय में संस्थागत पंजीकृत 87 में से सभी ने परीक्षा दी। व्यक्तिगत में पंजीकृत एकमात्र अभ्यर्थी ने परीक्षा दी। इंटर संस्कृत विषय के संस्थागत में पंजीकृत 1131 परीक्षार्थियों में से 1112 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 19 अनुपस्थित रहे। व्यक्तिगत में पंजीकृत 59 अभ्यर्थियों में से 56 ने परीक्षा दी और तीन अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट ने जीआईसी द्यूनाथल, गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें