फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेड़ गिरने से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच तीन घंटे बंद रहा

Tue, 12 Mar 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ पर पेटशाल के पास चीड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया। इस दौरान करीब तीन घंटे एनएच बंद रहा। एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई लोग एनएच पर फंस गए। सूचना मिलने पर फायर टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब आठ बजे अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चितई से आगे कुछ दूर पेटशाल के पास सड़क पर चीड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से एनएच बंद हो गया। वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। कई वाहन एनएच में फंसे रहे। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। रात में करीब 10 बजे फायर सर्विस अल्मोड़ा को एनएच पर पेड़ गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई कर वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काट कर सड़क से हटाया। इसके बाद एनएच पर यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान फंसे हुए वाहन भी गंतव्य को रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें