फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा शहर में जल्द शुरू हो जाएगी सिटी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही नगर में एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए लोगों को सिटी बस उपलब्ध हो जाएगी। लंबे समय से लोगों की मांग के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिला प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग की संयुक्त टीम बनाई जा रही है जो निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। संभवतया दिसंबर आखिरी तक लोग शहर में सिटी बस का आनंद उठा पाएंगे।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए पैदल या फिर किराए में टैक्सी में जाना पड़ता है। शहर के बीचों बीच एक ओर कलक्ट्रेट स्थित है तो करीब चार किमी दूर विकास भवन है। अक्सर लोगों को काम के लिए कभी कलक्ट्रेट तो कभी विकास भवन की ओर दौड़ लगानी पड़ती है।

वाहन नहीं मिलने पर लोग पैदल ही चले जाते हैं। वहीं लोअर मालरोड में बेस अस्पताल और शहर के दूसरे छोर में धारानौला बस स्टेशन स्थित है। इन जगहों पर जाने के लिए नगर में अभी तक कोई भी सिटी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। लोगों की नगर में सिटी बस चलाने की मांग पर गंभीरता दिखाते हुए जिला प्रशासन ने शहर में सिटी बस चलाने के लिए योजना तैयार कर ली है। संभागीय परिवहन अधिकारी एआरटीओ आलोक जोशी ने बताया कि बीते दिनों जिलाधिकारी के साथ बैठक के बाद नगर में सिटी बस चलाने पर निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रशासन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी और संभागीय परिवहन विभाग की टीम बनाई जा रही है। जो निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट करेगी। उम्मीद है कि जल्द ही सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें