फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबित करें सात सौ करोड़ का आरोप, संन्यास ले लूंगा: भट्ट

Thu, 12 May 2016 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 700 करोड़ खर्च को लेकर कांग्रेस-भाजपा में आरोपों प्रत्यारोपों का दौर 
  • कांग्रेस का दावा ‘आपरेशन उत्तराखंड’ में भाजपा ने खर्चे 700 करोड़
विज्ञापन
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीमकोर्ट के हस्तक्षेप पर राज्य में सियासी संकट के पटाक्षेप होने के बावजूद कांग्रेस और भाजपा के बीच रार जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि विपक्षी भाजपा ने ‘आपरेशन उत्तराखंड’ के तहत 700 करोड़ खर्च किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि वह इन आरोपों को साबित कर दें तो राजनीति से संन्यास लेने को तैयार हूं।
विज्ञापन


हरीश रावत पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
अजय भट्ट का कहना है कि कांग्रेसी नेता पहले अपने दामन में झांककर देखे कि वह किस कदर भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत को अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए खरीद फरोख्त करनी पड़ी।

कहा कि कांग्रेस शासनकाल में अवैध खनन किस कदर किया गया इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति शासन के दौरान खनन माफिया पर 100 करोड़ का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


कहा कि कोटद्वार में कांग्रेस के ही एक मंत्री के घर पर छापा मारकर चावल की बोरियां पकड़ी गई थी। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पर आरोप लगाने के बजाए अपने गिरेबांन में झांककर देखें उन्हें असलियत का पता चल जाएगा।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें