फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकराताः बैक करते वक्त खाई में गिरा वाहन, एक की मौत

Thu, 07 Apr 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
चकराता तहसील के डौंढा गांव में एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे हुई। बताया गया कि यूटिलिटी भूपऊ से डौढा जा रही थी। तभी बैक करते वक्त वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


वाहन में छह लोग सवार थे, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम नंत राम पुत्र पंच राम है। घायलों में पूरन सिंह, प्रभु, अमर सिंह, दाता राम और रीमा हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को दसऊ के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें सीएचसी विकासनगर रेफर कर दिया गया।

उधर, हरिद्वार जिले के खानपुर में रिश्तेदारी में मौत होने पर मातमपुर्सी के लिए जा रहे स्कूटी सवार दंपति को ट्रक ने कुचल दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया। भीड़ ने आरोपी ड्राइवर को ट्रक सहित पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सरकारी अस्पताल में भर्ती कौसर की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की खबर पर पहले से गम में डूबे परिजनों और रिश्तेदारों में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन


तुगलपुर कुमराड़ा निवासी कौसर की बुआ का लक्सर में बुधवार को इंतकाल हो गया था। शाम को मातमपुर्सी के लिए कौसर और उसकी पत्नी शहराना स्कूटी से लक्सर जा रहे थे। प्रहलादपुर में बजरी से लदे एक ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में शहराना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि कौसर को 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया। इसी बीच मौके पर जमा भीड़ ने ट्रक चालक को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दे दी।

हादसे की जानकारी होते ही तुगलपुर से कौसर के परिजन और मखियाली से शहराना के मायकेवाले भी अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। देर रात तक कौसर की हालत नाजुक बनी हुई थी। एसओ खानपुर सुंदरम शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक को दबोच लिया है। तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें