देवरिया में राहुल गांधी के भाषण के दौरान बोलने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। चुनावी सभा में राहुल गांधी अपने शब्दों में गुजरात की हकीकत बताते हुए कह रहे थे कि वहां मोदी ने अडानी को एक रुपये वर्गमीटर की दर से जमीन दिलाई है।
राहुल के इस बयान के बीच दर्शकों में से उठे एक युवक ने पूछा, क्या मुझे भी इस कीमत पर जमीन मिल जाएगी? राहुल गांधी के पूछने पर उसने अपना नाम राहुल पांडेय बताया। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि कहा, आपका नाम अडानी नहीं है लिहाजा गुजरात में आपको जमीन नहीं बल्कि थप्पड़ मिलेंगे।