फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह का क्यों हुआ ऐसा दुखद अंत

Mon, 11 Feb 2013 08:29 AM IST
मसूरी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमा और अजीत पाल एक दूसरे से बेइंतहा मुहब्बत करते थे, दोनों ने खुद को परिणय सूत्र में बांधकर सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ देने का फैसला कर लिया। उन्होंने मंदिर में शादी कर ली। लेकिन शादी के दो साल बाद इस प्रेम विवाह का बडा़ ही दुखद अंत सामने आया। डेढ़ माह से बंद मकान में बेड के अंदर सलमा की लाश ने सबके होश उड़ा दिए। मामला गाजियाबाद जिले के मसूरी का है।
विज्ञापन


मूल रूप से विजयनगर क्षेत्र के बहरामपुर निवासी अजीत पाल यादव ने सेक्टर-9 निवासी सलमा से 10 अक्तूबर 2010 को मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद यह दंपति सौभाग्यपुरम में मुजफ्फरनगर निवासी जियालाल के मकान में किराए पर रह रहा था। अजीत को यह मकान मिशलगढ़ी निवासी उसके साथी टीकम ने दिलाया था। अजीत प्रॉपर्टी डीलर था।

डेढ़ माह से बंद मकान में बेड के अंदर रविवार सुबह मिली सलमा की लाश ने मसूरी में सनसनी मचा दी। डेढ़ महीने पुरानी यह लाश सड़ी गली हालत में है। अजीत पाल और सलमा की एक छह माह की बच्ची भी थी, जिसका कोई सुराग नहीं लग सका है। दूसरी ओर अजीत पाल को करीब 25 दिन पहले ही पुलिस धोखाधड़ी के मामले में जेल भेज चुकी है। पुलिस को शक है कि अजीत ने ही पत्नी की हत्या की है।
विज्ञापन


एसओ मसूरी राशिद अली के अनुसार, करीब डेढ़ माह से अजीत मकान को ताला लगाकर गायब था। जिया लाल के कहने पर टीकम ने पुलिस की सहायता से रविवार सुबह मकान का ताला तोड़ा। मकान से बदबू आ रही थी। बेड के अंदर देखा तो वहां सलमा की सड़ी-गली लाश पड़ी थी। उसकी छह माह की बच्ची भी गायब है।

विजयनगर एसएचओ राजेश द्विवेदी ने बताया कि अजीत पाल यादव के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। करीब 25 दिन पूर्व पुलिस उसी मामले में उसे जेल भेज चुकी है। मसूरी पुलिस अब जेल में बंद अजीत से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें