फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आई महिला से स्कूल में गैंगरेप

Sat, 09 Feb 2013 01:01 PM IST
सहारनपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आई एक महिला को बंधक बनाकर उससे गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल के आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। मामला सहारनपुर जिले का है।
विज्ञापन

 
गागलहेड़ी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 40 वर्षीय उमा (परिवर्तित नाम) छह फरवरी को देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आई थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे उसकी रिश्तेदार उसे छोड़ने जा रही थी। तभी रास्ते में महेशरी खुर्द निवासी सोनू मिला, महिला ने उमा को बेहट अड्डे पर छोड़ने को कहा।

सोनू उमा को बेहट अड्डे ले जाने के बजाए मेहरबानी गांव के एक स्कूल में ले गया। वहां स्कूल के चौकीदार की मदद से महिला को कमरे में बंधक बनाकर दोनों ने रेप किया। रात करीब दस बजे उमा किसी तरह स्कूल से निकल कर गांव में एक व्यक्ति के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


उस परिवार के सदस्यों ने उमा को ग्राम प्रधान के घर पहुंचाया। प्रधान ने पुलिस और उमा के पति को जानकारी दी। शुक्रवार सुबह पुलिस और उमा के परिजन गांव पहुंचे। पुलिस ने सलेमपुर भूखड़ी निवासी स्कूल चौकीदार यामीन को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सोनू फरार है। पीड़िता के पुत्र ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें