फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

Sat, 09 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बेखौफ चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप में सेंध लगाकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और डॉग स्क्वॉयड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर बारीकी से जांच कराई। व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकीपुरम के सेक्टर-एच निवासी गोपाल जी वर्मा की ताड़ीखाना चौराहे पर गोपाल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रोजमर्रा की तरह वह बृहस्पतिवार रात दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह सब्जी विक्रेता बाबू व पुनीत ने दुकान में सेंध लगने की जानकारी दी। वह दुकान खोलकर जैसे ही अंदर पहुंचे तो देखा कि वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था। गोपाल के मुताबिक चोर दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर भीतर घुसे। चोरों ने उनकी दुकान से करीब दो लाख के सोने व चांदी के आभूषण चुरा ले गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉयड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर बारीकी से जांच कराई। खोजी कुत्ता दुकान से निकल कर आसपास व दुकान के पीछे एक खाली प्लाट पर मंडराता रहा। पुलिस को उक्त खाली प्लॉट से आभूषणों के खाली बॉक्स मिले हैं। प्लॉट से ही पुलिस को 315 बोर का एक कारतूस भी मिला है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पहले भी लगा चुके हैं सेंध ः दुकान मालिक के मुताबिक चोरों ने पांच माह पूर्व भी उसकी दुकान में सेंध लगाकर लाखों का माल चुरा लिया था। उस वक्त भी उसने एफआईआर दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस की कार्रवाई केवल मामला दर्ज करने तक ही सीमित रही। उसने चोरों को पकड़ने में कोई रुचि नहीं दिखाई। दुकान मालिक का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते ही चोरों ने दोबारा वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें