फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की पत्नी ने लगाया एसओ पर रेप का आरोप

Mon, 15 Jul 2013 11:53 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला बुलंदशहर का है। लाइन हाजिर चल रहे एक सिपाही की पत्नी ने एक एसओ पर पति को प्रमोशन दिलाने का झांसा देकर एक माह तक उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता और उसके पति ने रविवार सुबह मीडिया कर्मियों को जिला अस्पताल बुलाया और एसओ पर गंभीर आरोप लगाए।

दंपति का कहना था कि शिकायत करने एसएसपी के बंगले पर पहुंचने पर उन्हें भगा दिया गया।

देहात क्षेत्र स्थित एक थाना परिसर में रहने वाले सिपाही को एक सप्ताह पहले लाइन हाजिर कर दिया गया था। रविवार को सिपाही एसएसपी आवास पर पत्नी को लेकर पहुंचा।

आरोप है कि उसे यहां तैनात सिपाहियों ने कप्तान से नहीं मिलने दिया और भगा दिया। सिपाही पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और यहां उसने मीडिया कर्मियों को बुला लिया।
विज्ञापन


सिपाही की पत्नी ने बताया कि एसओ उसके पति का प्रमोशन करने का झांसा देकर एक माह से उससे दुष्कर्म कर रहा था। इसके बावजूद एसओ ने उसके पति को लाइन हाजिर करा दिया।

पीड़िता ने पति को एसओ की करतूत की जानकारी दी, तो वह आगबबूला हो गया। सिपाही का कहना है कि वह एसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे जेल भिजवाना चाहता है।

कहां गुम हो गए सिपाही और उसकी पत्नी?
रविवार सुबह मीडिया और कैमरे के सामने खुलेआम एसओ पर संगीन आरोप लगाने वाला सिपाही और उसकी पत्नी अचानक गुम हो गए हैं। यहां तक की सिपाही का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। पुलिस अफसर भी उसकी शिकायत न मिलने का दावा करने लगे हैं।

अब एसओ की सुनिए
सिपाही ने एक महिला से अभद्रता कर 200 रुपये ले लिए थे। इसकी शिकायत पर सीओ ने जांच की थी, उनकी रिपोर्ट पर उसे लाइन हाजिर कर दिया गया।

इसके बाद से वह उसे भुगत लेने की धमकी दे रहा था। सिपाही उसके लाइन हाजिर होने में मेरा हाथ मान रहा था। रविवार सुबह सिपाही ने पत्नी को पीटा और उसे जबरन बुलंदशहर बुलाकर ले गया। मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें