फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींस पहनकर बाजार गई, घर से निकाला

Wed, 02 Jul 2014 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींस टॉप पहनकर पत्नी बाजार क्या गई, पति तमतमा उठा। न केवल पत्नी के साथ मारपीट की, बल्कि उसे घर से भी निकाल दिया। मुरादाबाद के नागफनी थाना अंतर्गत बारादरी की रहने वाली इस महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ एसएसपी आफिस में शिकायत की है। मामले की जांच महिला थाने को सौंपी गई है।
विज्ञापन

 
महिला की शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। उसने बताया कि उसके पति ने कुछ साल पहले बंगला गांव की एक युवती से दूसरी शादी कर ली थी। वह युवती अक्सर जींस टॉप और लांग स्कर्ट में रहती थी। इसी अदा पर उसके पति फिदा हो गए।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। परिवार का दबाव पड़ा तो पति ने दिखाने के लिए उस युवती को लिखित में तलाक दे दिया। लेकिन सौतन के घर आना जाना कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मायकेवालों की सलाह पर पहनी जींस टॉप

सौतन के चंगुल से पति को निकालने और अपने परिवार में शांति लाने के लिए महिला ने रिश्तेदारों से बात की। मायकेवालों ने सलाह दी कि वह भी अपनी सौतन की तरह बनकर घूमे फिरे। फिर क्या था, महिला खुद भी जींस टॉप और लांग स्कर्ट पहनकर निकलने लगी।

करीब एक माह पूर्व वह जींस टॉप में बाजार भी चली गई। तब पति ने बाजार में ही रोककर हाथापाई की। आरोप है कि लौटने पर पति ने उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है।

पुलिस मामले में मध्यस्थता कराने की कोशिश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें