फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड से वेस्ट यूपी के एनसीसी कैडेट्स बाहर

Sun, 20 Jan 2013 11:35 PM IST
गाजियाबाद/रश्मि ओझा
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट यूपी के एनसीसी कैडेट्स पिछले पांच साल से गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इस वर्ष भी बाहर कर दिए गए। फंड की कमी के कारण इन कैडेट्स के पास न तो जूते हैं और न ही वर्दी। इनकी ट्रेनिंग भी ठप है। कैडे्टस ने खुद को परेड की चयन टीम के समक्ष प्रस्तुत किया भी, मगर ट्रेनिंग के अभाव, फटे जूतों और वर्दी के कारण उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन


वेस्ट यूपी के10 से 20 एनसीसी कैडेट्स हर बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होते रहे हैं। सरकार से आने वाला फंड अटकने से संसाधनों की व्यवस्था पिछले कुछ वर्षों से बिगड़ी हुई है। यही कारण है कि एक साल में जहां 40 परेड होती थीं, इस वर्ष एक भी नहीं हो सकी। गाजियाबाद के ग्रुप हेडक्वार्टर में 8 बटालियन शामिल हैं। इसमें शामली, बड़ौत, मोदीनगर, हापुड़, 2 गर्ल्स बटालियन और एक 37 बटालियन के कैडेट्स शामिल हैं।

‘कैडेट्स प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गए थे, मगर उन्हें चुना नहीं गया। जूते- वर्दी के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा जा चुका है।’ - कर्नल संतपाल सिंह, ऑफिसर 37 वीं बटालियन
विज्ञापन


परेड में इस ग्रुप से कोई शामिल नहीं हो पाया। वर्दी के लिए समय-समय पर एनसीसी हेडक्वार्टर लखनऊ को पत्र लिखे जाते रहे हैं। वहां से एडीजी स्तर पर केंद्र सरकार को संसाधन की कमी के बारे में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

अनूप सिंह, आफसिटिंग ग्रुप कमांडर (कार्यवाहक ग्रुप कमांडर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें