फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कपड़े उतार दिए हैं, अभी और भी कुछ करना है’

Wed, 19 Feb 2014 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना बकाया के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की विधानसभा में कपड़े उतारने वाले छपरौली के रालोद विधायक वीरपाल राठी का कहना है कि अभी तो और भी बहुत कुछ करना बाकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक बार कपड़े उतार दिए हैं, अगर सौ बार भी उतारने पड़ें तो उतारूंगा, लेकिन सरकार को झुकाने के लिए योजना और भी तैयार है। जरूरत पड़ी तो रालोद विधायक विधानसभा की तालाबंदी भी कर देंगे।

वीरपाल राठी ने बताया कि विधानसभा में धरना दे चुके, सड़कों पर चक्का जाम किया, सदन ठप किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

'बड़े हंगामे की कर चुके हैं तैयारी'

राठी का कहना है कि गन्ना बकाया पर सरकार ने हाईकोर्ट का आदेश भी नहीं माना। किसान को खाने के लिए रोटी नहीं मिल रही, पहनने के लिए कपड़े नहीं खरीद पा रहा और सरकार सबकुछ देखकर भी अनदेखी कर रही है।

इसके बाद कपड़े उतारने के सिवाय उनके पास कोई चारा नहीं बचा था।

इस बीच बसपा नेताओं ने कहा कि रालोद विधायकों ने कपड़े उतारकर अश्लीलता का प्रदर्शन किया है। इसके जवाब में वीरपाल राठी का कहना है कि उन्होंने केवल कुर्ता उतारा था। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर और भी बड़े हंगामे की तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन

'रालोद विधायकों ने गरिमा तोड़ी'

बसपा के बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि रालोद के विधायकों ने सदन में कपड़े उतारकर अश्लीलता का प्रदर्शन किया है। उस समय सदन में महिला विधायकों के अलावा महिला पत्रकार भी थीं। रालोद ने सदन की गरिमा तार-तार की है। गन्ने के मुद्दे पर बसपा विधायकों ने भी सरकार को घेरा, लेकिन मर्यादा नहीं तोड़ी।

सरकार की आंख खुलेंगी - मुन्ना
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का कहना है कि विधायक सुदेश शर्मा और वीरपाल राठी ने सदन में कपड़े उतारकर बिल्कुल सही किया है। प्रदेश के गन्ना किसानों का मिलों पर 6000 करोड़ रुपये बकाया है। 556 करोड़ तो ब्याज ही हो चुका है। रालोद पहले भी इस मुद्दे को उठाता रहा है और आगे भी यही करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें