फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल स्वेटर दिखाकर युवक ने रोकी शक्तिपुंज एक्सप्रेस, टली बड़ी रेल दुर्घटना

Mon, 17 Dec 2018 06:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
शक्तिपुंज एक्सप्रेस - फोटो : self
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र जिले में एक युवक की सूझबूझ से एक बड़ा ट्रेन हादसा बच गया। सलैयाडीह ग्राम पंचायत में रेलवे पटरी सोमवार को दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में चटक गई। रेलवे ट्रैक से होकर अपने घर जा रहे एक युवक ने चटकी पटरी को देखा। उसी दौरान ट्रेन को आते देख उसने एक स्कूली बच्चे का लाल रंग का स्वेटर दिखाकर शक्तिपुंज एक्सप्रेस को रोका। चालक की सूचना पर रेलवे कर्मचारियों ने पटरी की मरम्मत की। इसके चलते 40 मिनट तक परिचालन प्रभावित रहा। 
विज्ञापन


सलैयाडीह ग्राम पंचायत का निवासी राकेश कुमार पासवान सोमवार की दोपहर साप्ताहिक बाजार के बाद रेलवे पटरी से होकर अपने घर पैदल जा रहा था। इस दौरान उसने ग्राम पंचायत में ही बियारी टोला के पास रेलवे की पटरी को चटका हुआ देखा। उसी समय दूसरी तरफ से शक्तिपुंज एक्सप्रेस को आते हुए देखकर वह घबरा गया।

उसने पास से ही होकर गुजर रहे एक स्कूली बच्चे का लाल रंग का स्वेटर उतारा और हवा में लहराकर ट्रेन को रुकने का इशारा भी किया। लाल स्वेटर को देख शक्तिपुंज के चालक ने ट्रेन रोक दी। उसने चालक को मामले की जानकारी दी। करीब एक बजे शक्तिपुंज एक्सप्रेस रेलवे फाटक संख्या 46 व 45 के बीच में रुकी। इसके बाद ट्रेन के चालक ने रेलवे स्टेशन विंढमगंज को वॉकी टॉकी के जरिए रेलवे पटरी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूआई ठाकुर प्रसाद ने अपने कर्मचारियों के साथ करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद रेलवे पटरी को सही किया।

तब करीब 1 बजकर 40 मिनट पर ट्रेन वहां से रवाना हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवक का ध्यान नहीं जाता तो रेलवे पटरी चटकने से हादसा भी हो सकता था।

पीडब्लूआई ने बताजा कि ठंड से रेल की पटरी अचानक अपने आप चटक गई। उसे सही कराकर रेलवे लाइन को चालू करा दिया गया है। प्रतिदिन रेलवे के कर्मचारियों से इसकी जांच भी कराई जाती है। घटना के बाद रेलवे के कर्मचारी ट्रेन रोकने वाले युवक का नाम पता लेकर चले गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें