वाराणसी में एक युवक को देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए, और गुरुवार की सुबह शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। मृतक के भाई ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार, चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर लमही निवासी दिलीप कुमार यादव(25) को देर रात लालपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रिंग रोड पर परिजनों और ग्रामीणों पहुंच गए। उन्होंने शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। मौक पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं माने।