फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का खौफनाक राज: पत्नी बता रही थी विषाक्त पदार्थ खाने से हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भेजा सलाखों के पीछे

Wed, 21 Jul 2021 01:10 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मौत की वारदात मऊ जनपद के कोपागंज क्षेत्र के फुलेरपुरा कस्बा की है। युवक अपनी ससुराल में रहकर फल का ठेला लगाता था। मृत युवक मूलरूप से गोरखपुर जिले के मनीराम चिरुआताल का रहने वाला था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मऊ स्थित ससुराल में रह रहे युवक की मौत का खुलासा मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हुआ। रिपोर्ट में युवक की मौत का खौफनाक राज सामने आया है। इसके बाद आरोपी पत्नी और सास को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया।

विज्ञापन


दरअसल, पत्नी और सास ने युवक के घर वालों को बताया कि वह विषाक्त पदार्थ खा लिया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब तक परिजन पहुंचे, युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के फुलेरपुरा कस्बा का है। 


पुलिस ने बताया कि तहरीर में गोरखपुर जिले के मनीराम चिरुआताल निवासी सोना पत्नी मलटू ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा विजय सोनकर 35 का विवाह मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के फुलेरपुरा निवासी ममता से हुई थी। शादी के बाद वह अपनी ससुराल में रहकर फल का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि सात जुलाई को विजय सोनकर की पत्नी और उसकी सास रामदेईया ने फोन कर बताया कि विजय ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है और उसे कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इसके बाद जब तक परिजन पहुंचते, उसके पहले की विजय सोनकर की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हुई स्पष्ट

मृतक की मां सोना ने इस मामले में विजय सोनकर की पत्नी और सास को आरोपी करते हुए तहरीर दी थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विजय की मौत की वजह स्पष्ट होकर सामने आई तो परिजन दंग रह गए। जिस मौत को पत्नी विषाक्त पदार्थ के सेवन से बता रही थी, वह गलत साबित हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विजय के सिर पर किसी वजनी सामान से चोट लगने पर खून जमने से होना मिला। इस पर पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी पत्नी और सास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

इस संदर्भ में कोपागंज थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर हमले की वजह से मौत की वजह स्पष्ट हुई है। इस मामले में मिली तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें