Accident: मिर्जामुराद क्षेत्र के भीखीपुर गांव निवासी सुरेंद्र मिश्रा (55) भतीजे गौरव मिश्रा (19) के साथ बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए भदोही के गोपीगंज गए थे। गुरुवार की सुबह वह घर लौट रहे थे। डंगहरिया गांव में हाईवे पर प्रयागराज की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने बाइक के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी।
मिर्जामुराद के डंगहरिया गांव में नेशनल हाइवे पर शादी समारोह से वापस घर जा रहे बाइक सवार युवक और उसके बड़े पापा को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जहां युवक की मौत हो गई, वहीं, बड़े पापा की हालत नाजुक है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मिर्जामुराद क्षेत्र के भीखीपुर गांव निवासी सुरेंद्र मिश्रा (55) भतीजे गौरव मिश्रा (19) के साथ बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए भदोही के गोपीगंज गए थे। गुरुवार की सुबह वह घर लौट रहे थे। डंगहरिया गांव में हाईवे पर प्रयागराज की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने बाइक के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों हाईवे के किनारे नाले में जा गिरे।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
गौरव की हालत चिंताजनक होने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान गौरव की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गौरव दो बहनों का इकलौता भाई था। इंटर की पढ़ाई के बाद वह मेडिकल की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। फिलहाल, बैजनाथ धाम गए हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक लेकर आरोपी चालक भाग निकला।