फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: हिंडाल्को के रिटायर्ड GM से जमीन के नाम 14.4 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी अरेस्ट, ऐसे दिया था झांसा

Thu, 07 Mar 2024 08:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Crime News: सोनभद्र के हिंडाल्को से रिटायर्ड महाप्रबंधक और पहड़िया निवासी ललिता प्रसाद यादव से संपर्क साधा और फर्म की स्कीम बताकर निवेश के लिए राजी किया। कटहलगंज चौराहा पहाड़िया, बेला रोड में एक प्लॉट दिखाकर 14 लाख 40 हजार रुपये का आरटीजीएस कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवेश रियल इस्टेट वर्क्स में निवेश और जमीन दिलाने के नाम पर हिंडाल्को के रिटायर्ड महाप्रबंधक से 14.4 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने कचहरी रोड स्थित परिवहन शाखा के पास से गिरफ्तार किया। लालपुर-पांडेयपुर थाने में दर्ज मुकदमे के आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्र ने बताया कि आरोपी धर्मराज यादव, लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोइठहां का निवासी है। पूछताछ में बताया कि उसने देवेश रियल इस्टेट वर्क्स के नाम से फर्म रजिस्टर्ड कराया है, जो बिल्डिंग मटेरियल्स की आपूर्ति के लिए अधिकृत है। इसकी आड़ में वह जमीन खरीद-बिक्री का काम भी करने लगा।

सोनभद्र के हिंडाल्को से रिटायर्ड महाप्रबंधक और पहड़िया निवासी ललिता प्रसाद यादव से संपर्क साधा और फर्म की स्कीम बताकर निवेश के लिए राजी किया। कटहलगंज चौराहा पहाड़िया, बेला रोड में एक प्लॉट दिखाकर 14 लाख 40 हजार रुपये का आरटीजीएस कराया। ललिता प्रसाद को विश्वास दिलाने के लिए कंप्यूटर से हस्ताक्षरयुक्त निर्मित प्लॉट की बुकिंग रसीद भी दी।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त के आदेश पर विवेचना
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्र ने बताया कि लालपुर-पांडेयपुर थाना से मुकदमे की विवेचना पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने साइबर क्राइम थाने को सौंपी है। विवेचक अनीता सिंह और उनकी टीम में शामिल एसआई सतीश सिंह, श्याम लाल गुप्ता, आलोक कुमार सिंह ने गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें