इस बीच मरणासन्न हाल में सलमान को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा ले गए, जहां से जवाब मिलने पर बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भिजवाया गया। इसी बीच रास्ते में ही सलमान ने दम तोड़ दिया। इसके बाद करीम और उसके साथियों ने सलमान के घर पर शव रख फरार हो गए।
बेटे की मौत के बाद से आक्रोशित पिता अशरफ अली सहित परिजनों ने चौक थाने पर पहुंच करीम सहित अन्य साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिस ने परिजनों सहित अन्य को समझा बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में इंस्पेक्टर चौक आशुतोष तिवारी ने बताया कि करीम सहित अन्य अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार सलमान की मौत के बाद परिजन कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए शव की अंत्येष्टि करने जा रहे थे। इस दौरान अशरफ के अन्य रिश्तेदारों ने समझाया कि पुलिस को सूचना दिए बगैर यदि शव की अंत्येष्टि कर दी जाएगी तो करीम अपना सोना वापस मांगेगा। तब क्या करोगे। इस पर परिजन रात 12 बजे के बाद चौक थाने पहुंचे।