फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पड़ी भारी: कान में ईयरफोन लगाकर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत; शरीर के हुए दो टुकड़े

Wed, 10 Jun 2026 10:57 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिले के लोहता क्षेत्र में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। कान में ईयरफोन लगकार रेल पटरी पर टहल रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
अमन पाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लोहता थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सामने बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


क्या है मामला
ग्राम प्रधान बखरिया सुरेश पाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के बखरिया गांव के सुरेंद्र पाल का बेटा अमन पाल (21 वर्ष) बुधवार की सुबह दोनों कानों में ईयर फोन लगाकर रेलवे लाइन पर टहल रहा था। इसी बीच नई दिल्ली से बनारस आ रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन भदोही से बनारस की तरफ जा रही थी। अमन उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसका शरीर दो भागों में बंट गया। 

इसे भी पढ़ें; रिश्तों का कत्ल: आपसी कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, बांस से हमला कर बड़े भाई ने की छोटे की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर परिवार के लोग मौक पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। उधर, बेटे की मौत से माता उर्मिला पाल का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें