फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: फंदे पर लटककर युवक ने दी जान, पांच माह पूर्व हुई थी शादी, पत्नी से चल रही थी अनबन 

Mon, 13 Sep 2021 09:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी इलाके में स्थित चंदन नगर कॉलोनी में रहने वाले शख्स ने आत्महत्या कर ली। युवक का एक छोटा भाई भी था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के करौंदी स्थित चंदन नगर कॉलोनी में रविवार रात अरुण कुमार पटेल उर्फ चंदन (27 वर्ष) ने फंदे पर लटक जान दे दी। मौके पर पहुंची फोरेेंसिक टीम और पुलिस ने तफ्तीश के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार पांच माह पूर्व ही शादी हुई थी और पत्नी से अनबन थी।

विज्ञापन


चंदन नगर कालोनी निवासी शिवकुमार पटेल के दो बेटों में सबसे बड़ा चंदन रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह सात बजे के बाद कई बार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। खिड़की से मां ने झांका तो चंदन पंखे के सहारे रस्सी से लटका हुआ था। यह देखते ही मां चीखने चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ने के बाद रस्सी से लटक रहे चंदन के शव को नीचे उतारा। 

पिता शिवकुमार के अनुसार सात मई को चंदन की मंडुवाडीह की रहने वाली प्रिया के साथ शादी हुई थी। बहू 15 दिन रहने के बाद वापस मायके चली गई थी। आशंका है कि रात में फोन पर बातचीत के बाद चंदन ने ऐसा कदम उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने नदी में कूदकर दी जान

सारनाथ क्षेत्र के नक्की घाट पुल से सोमवार दोपहर को एक युवक ने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से निकलवाया। जैतपुरा थाना अंतर्गत शैलपुत्री शंकर तालाब निवासी मतीन (28 वर्ष) किसी बात से क्षुब्ध चल रहा था। सुबह घर से लूम पर काम करने के लिए निकला था।

भाई मोइन के अनुसार मतीन की पत्नी शकीला अपने दो बच्चों को लेकर गोलगड्डा स्थित मायके में रह रही है। इस कारण मातीन काफी परेशान चल रहा था। पड़ोस में ही पावर लूम का मशीन चलाने के बाद दोपहर लगभग 12 बजे वरुणा नदी में छलांग लगा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें