वाराणसी के दशाश्वमेध थाना अंतर्गत क्षेत्र के मीर घाट पर एक युवक का उतराया शव दिखाई दिया। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शव के देखते ही क्षेत्र के लोगों ने जल पुलिस को सूचना दी। जल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिला। युवक के पास से भी कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
वाराणसी के दशाश्वमेघ थाना अंतर्गत जंगमबाड़ी मठ वाराणसी में हीट स्ट्रोक से एक पर्यटक और बीजेपी की महिला नेता की मौत हो गई। बेंगलुरु से आई रथन्नमा (56) अपने परिवार के साथ जंगमबाड़ी मठ में रुकी थीं। बीती रात में इन्हें उल्टी-दस्त की समस्या हुई।
परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें आराम मिल गया। इलाज-दवा के बाद वापस जंगमबाड़ी मठ में परिजन महिला को लेकर आ गए। हालांकि, कुछ देर बाद मठ में ही उनकी मौत हो गई।
विस्तृत खबरें यहां देखें: गर्मी से बीजेपी नेता समेत तीन की मौत: रामनगर किले के पास गिरा सैलानी, मिंट हाउस के बाद मृत मिला बुजुर्ग