फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में तीन मौत: गंगा में डूबे दो युवक, हीट स्ट्रोक ने ली BJP नेती की जान; कर्नाटक से आई थीं काशी

Thu, 13 Jun 2024 05:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: नाविकों ने युवक के डूबने की सूचना जल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस की टीम ने एनडीआरएफ के मदद से 20 मिनट बाद युवक के शव को गंगा से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने अल्काबाई से पूछताछ करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक अभी पढ़ाई कर रहा था। गर्मी की छुट्टी थी तो वह अपने नानी को लेकर काशी घूमने आया था।
विज्ञापन
युवक के शव को निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में भीषण गर्मी के चलते गंगा का जलस्तर काफी कम हो गया हैं, जिससे गंगा घाट के सीढ़ियों से पीछे चली गई हैं। इसके चलते नदी की गहराई न पता होने के चलते गंगा में डूबने की घटना भी सामने आ रही हैं। गुरुवार की सुबह 10 बजे महाराष्ट्र से अपने नानी के साथ दर्शन-पूजन करने आए रोहित पाटिल (23) की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के जलगांव की रहने वाली अल्काबाई अपने नाती रोहित के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन और गंगा स्नान के लिएआई थीं। सुबह उनकी ट्रेन वाराणसी पहुंची और वह गंगा स्नान करने के लिए मान मंदिर घाट पहुंचीं। नानी को घाट के सीढ़ी पर बैठ कर रोहित गंगा स्नान के लिए गया।

स्थानीय नाविकों ने बताया कि युवक जब गंगा स्नान कर रहा था तो उसको पीछे रहकर ही नहाने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहाते*नहाते आगे चला गया और डूबने लगा। उसे डूबते देख बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन बचाया न जा सका। वहीं मौके पर बैठी नानी का रो-रो का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

मीरघाट पर युवक का उतराया शव मिला

वाराणसी के दशाश्वमेध थाना अंतर्गत क्षेत्र के मीर घाट पर एक युवक का उतराया शव दिखाई दिया। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शव के देखते ही क्षेत्र के लोगों ने जल पुलिस को सूचना दी। जल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिला। युवक के पास से भी कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। 
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक से भाजपा नेता की मौत, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद थीं भर्ती

वाराणसी के दशाश्वमेघ थाना अंतर्गत जंगमबाड़ी मठ वाराणसी में हीट स्ट्रोक से एक पर्यटक और बीजेपी की महिला नेता की मौत हो गई। बेंगलुरु से आई रथन्नमा (56) अपने परिवार के साथ जंगमबाड़ी मठ में रुकी थीं। बीती रात में इन्हें उल्टी-दस्त की समस्या हुई।

परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें आराम मिल गया। इलाज-दवा के बाद वापस जंगमबाड़ी मठ में परिजन महिला को लेकर आ गए। हालांकि, कुछ देर बाद मठ में ही उनकी मौत हो गई।

विस्तृत खबरें यहां देखें: गर्मी से बीजेपी नेता समेत तीन की मौत: रामनगर किले के पास गिरा सैलानी, मिंट हाउस के बाद मृत मिला बुजुर्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें