फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर गिरे सिक्के उठाने के चक्कर में ट्रेन के पहिये में फंसा युवक का सिर, हुई मौत

Sat, 06 Jul 2024 07:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक पर गिरे सिक्के को उठाने के चक्कर में ट्रेन के पहिये में युवक का सिर फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घंटे भर की मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन
रेल पटरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजघाट पुल पर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के इंजन के पहिये में फंसकर एक युवक की मौत हो गई। काशी स्टेशन पर पहुंची मालगाड़ी के इंजन से जीआरपी ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। साथी ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी ने संभावना जताई है कि राजघाट पुल पर सिक्के उठाने के दौरान युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


यह है मामला
धनबाद से कोयला लेकर ऊंचाहार जा रही मालगाड़ी के इंजन के पहिये में राजघाट निवासी गौतम सिंह (30) का सिर फंस गया। साथियों और अन्य लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक मालगाड़ी काशी स्टेशन पर पहुंच गई थी। लगभग 4.40 बजे लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। 

आरपीएफ, जीआरपी, स्टेशन अधीक्षक मौके पर पहुंचे। युवक का सिर इंजन के पहिये व प्रेशर पाइप के बीच इस कदर फंसा था कि उसे निकालने में सारी तकनीक फेल हो गई। बारिश के चलते ट्रैक पर फिसलन की वजह से भी दिक्कत हुई। आसपास के लोगों ने बताया कि राजघाट पुल के ट्रैक किनारे घुमंतू और कुछ युवक गिरे हुए पैसे उठाने के लिए दिन भर जमे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें