फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान के गेट पर सोए युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत

Thu, 02 May 2024 09:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर पुलिस हादसे से संबंधित वाहन को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान के गेट पर सोये हुए एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर चेतगंज थाने की पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में साफ-सफाई का काम कराने वाली एजेंसी में मुन्ना संविदा पर सफाई कर्मी का काम करता है। 

मुन्ना संस्कृत यूनिवर्सिटी में ही परिवार के साथ रहता है। मुन्ना का बेटा सूरज (18) संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान के गेट पर सोया हुआ था। गुरुवार की भोर एक तेज रफ्तार वाहन ने सूरज को कुचल दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर चेतगंज डॉ. आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर आरोपी चालक और वाहन को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें