फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, आ रही थी भीषण बदबू, आसपास के लोग भी नहीं पहचान पाए

Tue, 26 Oct 2021 12:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में नरकटी के जंगल में मंगलवार सुबह पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकी युवक की लाश मिली। चरवाहों ने लाश को देखा तो पुलिस को सूचित किया। लाश से दुर्गंध आ रही थी, ऐसा लग रहा था कि कई दिनों से शव पेड़ से लटका है।

विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर पाया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर थाने ले आई और पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है। अभी तक इस बात का पता नहीं लग पाया है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर ने उसे किसी ने मारकर फंदे पर लटका दिया है।

पेड़ पर लटकी युवक की लाश को सबसे पहले वन विभाग के वाचरों ने देखा। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थाना प्रभारी राजेश सरोज भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास गांवों के लोगों को चौकीदारों के जरिए बुलवा लिया लेकिन कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर पाया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि जंगल के अंदर पुराने विशाल महुआ के पेड़ में  युवक का नंगा बदन, नीला पैंट, पैर में जूता, फंदे में उसका चश्मा लटका हुआ मिला है। लेकिन मृतक के गले में फंदा लगा मिला। उम्र करीब 28- 30 साल की बताई गई है। शिनाख्त न होने पर यह तो साफ है कि मृतक नौगढ़ समेत आसपास के किसी का गांव नहीं है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक को किसी ने फंदे पर लटका दिया है या फिर उसने आत्महत्या कर ली, यह जांच के बाद ही पता लगेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें