Varanasi News: सदर बाजार निवासी आशीष कुक का काम करता था। एक बेटे और एक बेटी का पिता आशीष शराब पीने का आदी था। इसे लेकर घर में परिजनों से उसका विवाद होता रहता था।
वाराणसी के सदर बाजार निवासी आशीष कुमार (23) ने गुरुवार को कैंट थाने के सामने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने 11 एनडीआरएफ के जवानों की मदद से युवक का शव कुएं से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, युवक परिजनों से विवाद के बाद आत्महत्या की बात कहकर निकला और कुएं में कूद गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सदर बाजार निवासी आशीष कुक का काम करता था। एक बेटे और एक बेटी का पिता आशीष शराब पीने का आदी था। इसे लेकर घर में परिजनों से उसका विवाद होता रहता था। गुरुवार को परिजनों से विवाद के बाद वह आत्महत्या की बात करते हुए घर से निकला और लगभग सौ मीटर दूरी स्थित कैंट थाने के सामने कुएं में कूद गया।