फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने की खुदकुशी: पत्नी से प्यार करता हूं, जीना चाहता हूं, लेकिन मुझे नहीं पसंद कि वो किसी और से बात करे

Tue, 09 Dec 2025 04:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसने एक वीडियो जारी कर पत्नी और उसके प्रेमी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव में घर के अंदर टिनशेड में साड़ी के फंदे से लटक कर मंगलवार सुबह राहुल मिश्रा (30) ने जान दे दी। राहुल का एक वीडियो बाइक चलाते हुए सामने आया है, जिसमें वह कहता है कि पत्नी से बहुत प्यार करता हूं, मैं जीना चाहता हूं लेकिन मुझे नहीं पसंद कि पत्नी किसी और से बात करे। उसने ये भी कहा कि पत्नी ने उसके खिलाफ तीन अलग-अलग थानों में 4 प्राथमिकी दर्ज कराई है। जेल भी भिजवाया था। 

विज्ञापन





इसे भी पढ़ें; UP Crime: मानव तस्करी के दो दोषियों को उम्रकैद, 15-15 हजार का जुर्माना भी लगाया, आठी बरी हुए

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसकी मां। - फोटो : संवाद
क्या है मामला
राहुल की मां रानी देवी ने लोहता थाने में बहू संध्या सिंह, सास मांडवी सिंह और बॉयफ्रेंड शुभम सिंह डेंजर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रानी देवी के अनुसार, राहुल ने पांच साल पहले लखनपुर निवासी संध्या सिंह से प्रेम विवाह किया था। 
विज्ञापन

ये है आरोप
आरोप है कि संध्या का शुभम सिंह उर्फ डेंजर नाम के लड़के से अवैध संबंध हैं। शुभम कथित तौर पर राहुल को बार-बार धमकी देता था कि वह संध्या को तलाक दे दे, वरना परिणाम गंभीर होंगे। आठ दिसंबर को राहुल पत्नी और डेढ़ साल के बेटे रेयांश को लेने ससुराल गया, लेकिन संध्या उसके साथ आने को तैयार नहीं हुई। 

संध्या और शुभम ने लगातार राहुल पर तलाक देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। राहुल राजी नहीं हुआ तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। परेशान होकर राहुल ने जान दे दी। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें