फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का दर्दनाक अंतः जीवनभर एक साथ रहना चाहता था प्रेमी जोड़ा, धर्म बनी दीवार, दोनों पी लिया जहर; मौत

Fri, 26 Apr 2024 02:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: बताया जाता है कि दो महीने तक प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे से नहीं मिले थे। दोनों के बीच परिजन कड़ाई से पेश आ रहे थे।
विज्ञापन
प्रेमी और प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ पी लिया - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दानगंज में हिंदू-मुस्लिम प्रेम को लेकर परिजनों ने प्रेमी और प्रेमिका पर दबाव बनाया। साथ ही कहा कि इस प्रेम संबंध को तोड़ दो। इससे नाराज चोलापुर थाना क्षेत्र के दो गांव में प्रेमी और प्रेमिका ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के भिदुरऔर कोईलो गांव के गैर हिंदू से प्रेमी-प्रेमिका में काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई थी तो दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की गई थी।

गुरुवार के दिन प्रेमी निवासी भिदुर आरिफ और कोईलो निवासी प्रेमिका में प्रियंका आपस में मिलने का स्थान तय हुआ।

प्रेमी द्वारा प्रेमिका को बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में विषाख्त पदार्थ मिला दिया गया था। दोनों ने कोल्ड ड्रिंक को पी लिया। यहां से घर जाने पर दोनों की स्थिति बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें चोलापुर चिकित्सालय लाया, जहां पर उन्हें जिला अस्पताल को रेफर किया गया।
विज्ञापन


देर रात तक दोनों के मौत की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका दोनों हिंदू और मुस्लिम थे। दोनों के परिजन प्रेम-प्रपंच से नाराज थे। नाराज होने की वजह से प्रेमी और प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ पी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें