फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सुबह दौड़ने निकले युवा एथलीट ने ट्रेन से कटकर दी जान, डिप्रेशन की बात आई सामने

Tue, 26 Mar 2024 04:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: शुभम सुबह 6 बजे पिंडरा रोड हाल्ट (कनकपुर) के पास ट्रेन के कटकर जान दे दी। ट्रेन के आगे कूदने से उसका शरीर क्षत विक्षत हो गया था। प्रतिदिन दौड़ते हुए देखने के चलते लोग उसे पहचान गए और परिवार के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
शुभम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार निवासी एथलीट शुभम विश्वकर्मा ने डिप्रेशन में ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना की होते ही सैकड़ो की संख्या में लोग उसके घर पहुच गए। वह इंटर का छात्र भी था और स्कूली स्तर पर नेशनल व स्टेट लेवल पर कई मेडल जीत चुका था।

विज्ञापन


शुभम प्रतिदिन की भांति घर से अलसुबह दौड़ने के लिए निकला। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे पिंडरा रोड हाल्ट (कनकपुर) के पास ट्रेन के कटकर जान दे दी। ट्रेन के आगे कूदने से उसका शरीर क्षत विक्षत हो गया था। प्रतिदिन दौड़ते हुए देखने के चलते लोग उसे पहचान गए और परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने पहचान के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें