फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर से खेली होली: बीएचयू के राजनीति शास्त्र के पूर्व डीन ने कहा, दारू पीकर नाले में गिरने से अच्छा है

Tue, 26 Mar 2024 03:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के राजनीति शास्त्र के पूर्व संकायाध्यक्ष ने परिवार समेत गोबर से होली खेली। उन्होंने गोबर से होली खेलने का अपना वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। उनका कहना है कि गाय का गोबर शुद्ध होता है। इससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं होता। 
विज्ञापन
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के राजनीति शास्त्र विभाग के पूर्व डीन कौशल किशोर मिश्र ने गोबर से होली खेली और गाय के गोबर के फायदे गिनाए। उन्होंने गोबर से होली खेलने का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि दारू पीकर नाली में गिरे रहने से बेहतर है कि लोग गाय के पवित्र गोबर से होली खेलें। इससे त्वचा की सेहत भी सुधरेगी।

विज्ञापन



 
इंटरनेट मीडिया पर गोबर में लेटकर होली खेलते वायरल वीडियो में वह कह रहे हैं कि गाय का गोबर शुद्ध है। इससे होली खेलने से फायदे हैं। हमारे देश के गांवों में लोग गोबर से होली काफी पहले से खेलते रहे हैं। पुराने जमाने में गांवों में रंग, गुलाल और पिचकारी नहीं मिलती थी। लोग इन्हीं प्राकृतिक चीजों से होली खेलते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व डीन कौशल ने कहा कि हमारे बड़े बुजुर्ग कहते थे कि 'गोबर से मालिश कर ला पूरे साल चमड़ा चमकदार बनल रही'। इसलिए हमारे पूरे परिवार ने इस बार अपने घर में गाय के गोबर से होली खेली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें