वाराणसी के सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अल्पसंख्यक छात्रों एक हाथ में कुरान तो दूसरे में लैपटॉप हो को ध्यान में रख मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को अब हिंदी, गणित, साइंस व सामाजिक विज्ञान आदि विषयों की शिक्षा दी जाएगी। जिससे कि वो भी आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर और डॉक्टर बनें।
सर्किट हाउस में मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि दुग्ध नीति में बड़ा परिवर्तन किया गया है। खुद की पूंजी लगाकर डेयरी उद्योग लगाने वालों को 10 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा। जबकि बैंक से कर्ज लेकर निवेश करने वालों को पांच प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि लंपी वायरस पर रोकथाम के लिए सात मंडलों के 32 जिलों के पशुओं के अन्य जिलों में प्रवेश पर रोक लगाई गई।