फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan: साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज, संकटमोचन के कपाट बंद, दोपहर बाद काशी विश्वनाथ मंदिर बंद होगा

Tue, 08 Nov 2022 11:30 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के दौरान मंगलवार को काशी के मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। हर मंदिरों के बंद होने का अलग-अलग समय तय है। ग्रहण पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ धाम में सजावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के दौरान आज काशी के मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में गर्भगृह से लेकर परिसर के सभी विग्रहों के मंदिरों के कपाट तीन घंटे तक बंद रहेंगे। वहीं अन्नपूर्णा मंदिर का कपाट चार घंटे और श्री संकटमोचन मंदिर के कपाट लगभग 11 घंटे बंद रहेंगे। सूतक काल लगते ही  संकटमोचन मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं। 

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि आज शाम 5.10 बजे से शाम 6.19 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा। इसको ध्यान में रखते हुए दोपहर 3.30 बजे से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के साथ ही अन्य सभी विग्रहों के कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे। शाम को 6.30 बजे ग्रह पूजा के बाद मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा।

मां अन्नपूर्णा मंदिर का कपाट अपराह्न तीन बजे होगा बंद

अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि मां अन्नपूर्णा मंदिर का कपाट मंगलवार को अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगा। ग्रहण पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे।
पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर कर लें ये काम, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आशीष देंगे देव

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को खग्रास चंदग्रहण है। इसका सूतक काल नौ घंटे पूर्व का होता है। इसलिए मंदिर के कपाट सुबह 8.10 पर बंद हो जाएगा और शाम को मोक्ष के बाद मंदिर खुलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें