फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर बच्चे की आवाज सुनकर रुक गए सीएम योगी, फिर जो हुआ देख सभी हो गए भावुक

Wed, 27 Mar 2019 04:50 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बच्चे को दुलारते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार को चुनावी प्रचार के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजय संकल्प सभा कर वाराणसी में प्रचार अभियान की शुरूआत की। 

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करने के लिए जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे तो लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, विधायक सुशील सिंह, अपराजिता सोनकर और सोमनाथ विश्वकर्मा ने सीएम योगी का स्वागत किया।

इसी क्रम में मंगलवार दोपहर इंडिगो एयरलाइंस के विमान से एक बच्चा अपने माता पिता के साथ एयरपोर्ट पहुंचा। बच्चे की नजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पड़ी। उस समय मुख्यमंत्री उस समय वीआईपी लाउंज में जा रहे थे।
विज्ञापन


बच्चे ने मुख्यमंत्री को देखकर ‘हर-हर मोदी, हर-हर योगी’ का नारे लगाने शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री के कानों में बच्चे की आवाज पड़ी तो सीएम ने बच्चे अपने पास बुलाया और उसे गोद में उठा लिया। इसके बाद दुलारते हुए बच्चे को आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने एयरपोर्ट गेट के बाहर लिया चाय और पकौड़े का आनंद

चाय और पकौड़े का आनंद लेतीं स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
सीएम के एयरपोर्ट से अहमदाबाद रवाना होने से पहले एयरपोर्ट गेट के बाहर मिश्रा टावर में एक चाय पकौड़े की दुकान में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची और चाय के साथ ब्रेड पकौड़े का स्वाद लिया। वे लगभग आठ से 10 मिनट तक वहां रहीं, इसके बाद एयरपोर्ट चली गईं। एयर इंडिया के विमान 405 से वह 4:40 बजे दिल्ली रवाना हो गईं। इस दौरान कई लोगों ने उनकी तस्वीरें लीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें