काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के निर्माण का कार्य का निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर(kashi vishwanath corridor project) के निर्माण का कार्य जोरों पर है। सरकार भी इसे लेकर काफी संवेदनशील है। इस कॉरिडोर के निर्माण में कई पुराने मंदिर सामने आए है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी किए है...
वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(yogi adityanath) को अमर उजाला(amarujala) में प्रकाशित ‘कॉरिडोर में मंदिरों की मणिमाला’ खबर में सामने आए नए मंदिरों की जानकारी दी गई। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्चर्य व्यक्त किया कि इतने मंदिर कब्जे में थे। इसके बाद उन्होंने कॉरिडोर क्षेत्र में मिले नए मंदिरों के संरक्षण और पूजा अर्चना शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही 19 फरवरी से पहले इन मंदिरों की भव्य सजावट करने को भी कहा।