'एचपी वर्ल्ड ऑन व्हील' का उद्घाटन करते योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ani
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 और 9 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए है। इस दौरान उन्होंने पहले दिन रात्रि भ्रमण कर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। वहीं, शनिवार सुबह बीएचयू में आयोजित 'शताब्दी समारोह' के कार्यक्रम शिरकत करने पहुंचे।
वाराणसी के बीएचयू में आयोजित स्वंतंत्रता भवन में 'शताब्दी समारोह' कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम करेंगे। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'एचपी वर्ल्ड ऑन व्हील' नामक सचल कम्प्यूटर बस का उद्घाटन करते हुए बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। 'एचपी वर्ल्ड ऑन व्हील' एक कंप्यूटरीकृत मोबाइल बस है, जो खुद में एक चलता फिरता कंप्यूटर लैब है।
यह बस दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देगी। इस बस में बने कंप्यूटर लैब में रखे कंप्यूटर को जेनेरेटर, इन्वर्टर और सोलर की मदद से चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'शताब्दी समारोह' कार्यकम में कुछ समय बिताने के बाद झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे।