मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार वाराणसी दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने वाराणसी में हो रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुलिस की कार्यप्रणाली से लेकर जल निगम, ऊर्जा विभाग,सिचाईं विभाग तक के कायों पर संतुष्ट नहीं दिखे।
सीएम योगी ने जल निगम और सिंचाई विभाग को अंतिम चेतावनी दिया है। उन्होंने कहा है कि 15 अगस्त तक वाराणसी में ओवर हेड वाटर टैंक चालू हो जाने चाहिए।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड उत्तर प्रदेश को निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएं।
देरी की शिकायत की आई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके अलावा सीएम योगी ने सामनेघाट पुल और चौकाघाट को 31 जुलाई तक तैयार करने की अंतिम चेतावनी दे डाली है।
बता दें कि अपने पिछले दौरे पर सीएम योगी ने सामनेगाट और चौकाघाट पुल का निरीक्षण कर इसे हर हाल में 27 जून तक तैयार करने को कहा था। इस समीक्षा बैठक में वाराणसी के सभी अधिकारियों के अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे।
Transformers will be replaced under 48 hrs in rural areas & 24 hrs in urban areas. Over 8000 transformers were replaced in 100 days: UP CM pic.twitter.com/KDMueV4kTW
— ANI UP (@ANINewsUP) July 2, 2017