वाराणसी। बिजली अभियंताओं ने सोमवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के बैनर तले आयोजित सभा में वक्ताओं ने गलत तरीके से ऊर्जा निगमों में अभियंताओं को दंड के आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की। कहा कि एक सप्ताह में सभी दंड के आदेश निरस्त नहीं हुए तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ऊर्जा निगम प्रबंधन द्वारा बिजली अभियंताओं को बदनाम करने का अभियान बंद किया जाए। विभागीय चयन समिति की बैठक तत्काल संपन्न की जाए। ऊर्जा निगमों को फर्जी सलाहकारों के बजाय तकनीकी अधिकारियों को रखा जाए। अभियंताओं का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्रीय सचिव सुनील कुमार यादव, सहायक सचिव चंद्रशेखर चौरसिया, जयशंकर राय, एमएन गोयल, जीसी यादव, अभिषेक यादव पीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।