फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में शोध छात्र को लगाया गलत प्लास्टर, मामले की शिकायत के बाद मचा हड़कंप

Thu, 19 Jun 2025 11:35 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बीएचयू में शोध छात्र को गलत ढंग से प्लास्टर लगाने का मामला सामने आया है। चिकित्सा महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार शिकायत कर जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के शोध छात्र नील दुबे ने ट्रॉमा सेंटर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर बीएचयू प्रशासन से शिकायत की है। कहा कि बीते शनिवार को हाथ में लगी चोट लेकर स्टूडेंट्स हेल्थ सेंटर पहुंचे थे जहां एक्स रे देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद जब वह ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो डॉक्टर सौरभ सिंह की ओपीडी थी और उनको ही दिखाया। आरोप है कि दस मिनट में दो बार प्लास्टर लगाया गया और  प्लास्टर लगवाकर छात्रावास पहुंचे ही थे कि उंगलियों में खुजली शुरू हो गई।

बताया कि दो दिन बाद जब परेशानी बढ़ी तो वे लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल पहुंचे यहां पता चला कि ट्रॉमा सेंटर में हुआ प्लास्टर ढंग से नहीं किया गया था। नील ने आगे बताया कि जब बीएचयू के छात्रों के साथ ऐसा हो रहा है तो फिर अन्य सामान्य मरीजों के साथ डॉक्टर कैसे उपचार कर रहे होंगे। उन्होंने निदेशक और कुलसचिव से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें