फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कोरोना वायरस से रक्षा के लिए बड़ा गणेश मंदिर में की गई पूजा-अर्चना

Sun, 04 Apr 2021 05:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मंदिर में की गई पूजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस से देश-दुनिया की रक्षा के लिए रविवार को वाराणसी में सामाजिक संस्था संकल्प के संयोजन में वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया की भावना से लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर विधि विधान से शृंगार और पूजन किया गया। इस दौरान आम जनमानस के मन से महामारी काल के दौरान उत्पन्न निराशा पूर्ण वातावरण को मिटाने के लिए पूजा अर्चना की गई।

विज्ञापन


संस्था संकल्प के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने बताया की संकल्प हमेशा से ‘‘वसुधैव कुटुंबकम’’ एवं ‘‘सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया’’ की अवधारणा का पालन करता रहा है। आज जबकि पूरे विश्व में कोरोना वायरस महामारी एक बार फिर विकराल रूप धर रही है। आम जनमानस इससे भयभीत है।

वहीं दूसरी ओर सरकार, वैज्ञानिक, चिकित्सक अपने अपने स्तर से इस महामारी से निजात पाने के लिए प्रयत्नशील हैं। साथ ही उन्होने कहा कि आज कोविड वैक्सीन उपलब्ध है और भ्रान्तियों से दूर पूर्णतया सुरक्षित एवं स्वास्थ्य रक्षा के लिए अचूक है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोविड-19 वैक्सीन लगवाएं एवं स्वयं को सुरक्षित रखते हुए दूसरों को भी सुरक्षित रखें और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को पूरा करें। साथ ही हमें कोविड19 गाइड लाइन का पालन करना होगा। जिससे हम खुद को, परिजनों, स्वजनों और समाज को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित कर सकते है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें