फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यटन दिवस: वाराणसी में तिलक और आरती उतारकर पर्यटकों का स्वागत, दीपदान से रोशन हुआ शास्त्री घाट

Wed, 27 Sep 2023 10:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्व पर्यटन दिवस पर बुधवार को बाबतपुर एयरपोर्ट, सारनाथ और होटलों में ठहरे पर्यटकों को तिलक लगाकर और आरती उतारकर अतिथि देवो भव: की परंपरा से रूबरू कराया गया। टूरिज्म गिल्ड की ओर से वॉक फॉर इंक्लूसिव टूरिज्म पद यात्रा निकाली गई। 
विज्ञापन
वाराणसी में खास अंदाज में पर्यटकों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व पर्यटन दिवस पर बुधवार को वाराणसी में कई आयोजन हुए। कहीं पदयात्रा तो कहीं संगोष्ठी, दीपदान और आरती हुई। बाबतपुर एयरपोर्ट, सारनाथ और होटलों में ठहरे पर्यटकों को तिलक लगाकर और आरती उतारकर अतिथि देवो भव: की परंपरा से रूबरू कराया गया।

विज्ञापन


वरुणा स्थित शास्त्री घाट पर शाम को विशेष वरुणा आरती का उद्घाटन मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने किया। इस दौरान पंडित ध्रुव नाथ मिश्र सितार तो पंडित दुर्गा प्रसन्ना ने शहनाई से मनमोह लिया। इससे पहले टूरिज्म गिल्ड की ओर से सुबह सात बजे से वॉक फॉर इंक्लूसिव टूरिज्म पद यात्रा को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

टूरिज्म गिल्ड की ओर से वॉक फॉर इंक्लूसिव टूरिज्म पद यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पदयात्रा नदेसर से शुरू होकर छावनी, भारत पर्यटन कार्यालय होते हुए शास्त्री घाट पहुंची। टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष संतोष सिंह और महासचिव अनिल त्रिपाठी ने बताया कि पदयात्रा में टूरिज्म से जुड़े छात्र, छात्राओं, गाइड, टूर ऑपरेटर, होटल कारोबारी, नाविक समाज के सदस्यों ने भाग लिया। पैदल मार्च में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ व बसंत महिला महाविद्यालय, बीएचयू टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट विभाग की ओर से कार्यक्रम हुए। इस मौके पर उप निदेशक पर्यटन आरके रावत, इंडिया टूरिज्म वाराणसी क्षेत्र के सह निदेशक अमित गुप्ता, डा. प्रवीण राणा, डॉ. अनिल सिंह, लक्षण मांझी आदि मौजूद रहे।

टीडब्ल्यूए की ओर से टूरिज्म कैलेंडर 2024 का थीम लांच

टीडब्ल्यूए की ओर से टूरिज्म कैलेंडर 2024 का थीम लांच - फोटो : अमर उजाला
काशी समेत पूर्वांचल में पर्यटन विकास तेजी हो रहा है। इससे रोजगार का सृजन भी हो रहा है। अतिथि देवो भव: की तर्ज पर पर्यटकों का सम्मान और उन्हें बेहतर, स्वच्छ माहौल देना हम सभी का दायित्व है। यह बातें आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने टूरिज्म एंड ग्रीन इन्वेस्टमेंट विषयक संगोष्ठी में कहीं। नदेसर स्थित होटल में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से टूरिज्म कैलेंडर 2024 का थीम लांच किया गया।

दीपदान से रोशन हुआ शास्त्री घाट - फोटो : अमर उजाला
आईआईए पर्यटन की राष्ट्रीय समिति के चेयरमैन व टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि इस कैलेंडर में उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, कुशीनगर, मथुरा, वृंदावन, झांसी, चित्रकूट आदि को स्थान दिया गया है। मुख्य अतिथि मेयर अशोक कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा रहे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए उदित वासुदेव, बीएचयू के प्रदोष मिश्रा, बेंजामिन नादर, मदन विश्वकर्मा व प्रदीप साहनी को सम्मानित किया गया। जीआई विशेषज्ञ रजनीकांत, पर्यटन के डिप्टी डायरेक्टर आरके रावत, इंडिया टूरिज्म के असिस्टेंट डायरेक्टर अमित गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

प्रदूषण मुक्त पर्यटन सर्किट बनाने की मांग

सारनाथ टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन की ओर से सारनाथ में पर्यटन हरित निवेश पर संगोष्ठी हुई। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय ने प्रदूषण मुक्त पर्यटन सर्किट बनाने की मांग की। कहा कि पर्यटक बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हरित पर्यटन में निवेश को बढ़ावा मिलना चाहिए।  वाराणसी टूरिस्ट गाइड्स एसोसिएशन (वीटीजीए) की ओर से नदेसर स्थित रेस्टोरेंट में संगोष्ठी हुई। एसोसिएशन के अनिल सिंह और मदन विश्वकर्मा ने विचार व्यक्त किया। महासचिव दिनेश राय ने कहा कि अब उनकी संस्था अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट गाइड दिवस 21 फरवरी को मनाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें