फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू: मां का आशीर्वाद लेकर नए निदेशक ने संभाला कार्यभार, विश्वनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक

Wed, 27 Sep 2023 09:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईएमएस बीएचयू के 27वें निदेशक प्रो.एसएन शंखवार ने बुधवार को पदभार संभाल लिया। उनका कार्यकाल पांच साल का है।  मां प्रेमवती देवी का आशीर्वाद लिया, फिर कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
प्रो.एसएन शंखवार का मुंह मीठा करातीं उनकी मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आईएमएस) बीएचयू के निदेशक प्रो.एसएन शंखवार ने बुधवार को पदभार संभाल लिया। उनका कार्यकाल पांच साल का है। वह आईएमएस के 27वें निदेशक हैं। निदेशक ने बुधवार की सुबह बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच परिवार के साथ रुद्राभिषेक किया। मां प्रेमवती देवी का आशीर्वाद लिया, फिर कार्यभार संभाला। मां ने उनका मुंह मीठा कराया है।

विज्ञापन


निदेशक ने कहा कि आईएमएस की सुविधाएं और बेहतर की जाएंगी। मरीजों के इलाज व जांच आदि को प्राथमिकता देंगे। प्रो. शंखवार ने कहा कि एम्स जैसी सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे। पहले से कायाकल्प की योजनाएं चल रही हैं, उन्हें नियमित समीक्षा के माध्यम से पूरा कराया जाएगा। संस्थान को विकास व उत्कृष्टता के पथ पर ले जाना है।

प्रो.एसएन शंखवार ने कहा कि इस तरह के संस्थान में सेवा करने का अवसर मिलना सम्मान और गर्व की बात है। प्रो. शंखवार ने अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता से बात की और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान डिप्टी एमएस प्रो अंकुर सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू लखनऊ से आए हैं प्रो शंखवार

प्रो शंखवार केजीएमयू लखनऊ में यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष और एमएस रहे हैं। जनरल यूरोलॉजी, पुरुष इनफर्टिलिटी, एंडोयूरोलॉजी, महिला यूरोलॉजी में उनकी विशेषज्ञता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें