फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Tourism Day: वाराणसी एयरपोर्ट पर दिखा शानदार नजारा, माला पहनाकर और टीका लगाकर पर्यटकों का हुआ स्वागत

Tue, 27 Sep 2022 06:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर वाराणसी हवाई अड्डे के कर्मचारियों और वाराणसी के टूरिज्म गिल्ड के सदस्यों ने आने वाले यात्रियों का भव्य स्वागत किया ।  
विज्ञापन
हवाई अड्डा पर आने वाले यात्रियों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस मौके पर मंगलवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे के कर्मचारियों के साथ-साथ वाराणसी के टूरिज्म गिल्ड के सदस्यों ने एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया इस दौरान यात्रियों ने हवाई अड्डा के अधिकारियों और वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि वाराणसी हवाई अड्डा पर मेहमान नवाजी का शानदार अनुभव व्यक्त किया साथ ही साथ हवाई अड्डा पर स्वच्छता के साथ साथ टूरिस्टों के सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है कि हवाई अड्डे पर आने पर यात्रियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

विज्ञापन

बताते चलें कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मंगलवार को वाराणसी परिसर में देशी और विदेशी सैलानियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत हुआ। हवाई अड्डे पर पहुंचते ही पर्यटन विभाग की ओर से सम्मान पाकर विदेशी काफी अभिभूत हुए।वही फ्लाईट डिस्प्ले बोर्ड पर वर्ल्ड टूरिज्म डे के अवसर पर स्वागत का मैसेज डिस्प्ले हो रहा है, पर्यटकों के स्वागत के दौरान कार्यवाहक हवाई अड्डा निदेशक ,शक्ति शरन त्रिपाठी,यूनियन लीडर सुभाष तिवारी,रंजीत वर्मा,और टूरिज्म गिल्ड के सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें