ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में मिले कथित शिवलिंग के पास वजू करने और नेताओं की बयानबाजी को लेकर एसीजेएम पंचम एमपी/एमएलए उज्ज्वल उपाध्याय की अदालत में मंगलवार को सुनवाई टल गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में मिले कथित शिवलिंग के पास वजू करने और शिवलिंग को लेकर भड़काऊ बयान देने,हिंदुओ की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग संबंधी अर्जी पर सुनवाई टल गई।
विज्ञापन
मंगलवार को एसीजेएम पंचम एमपी/एमएलए उज्ज्वल उपाध्याय की कोर्ट में होने वाली सुनवाई पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण टल गई। पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण प्रकरण लिंक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुआ लेकिन मामले के आरोपी एमपी व एमएलए के होने के कारण सम्बंधित एमपी एमएलए कोर्ट में ही सुनवाई के लिए अदालत ने बुधवार 28 सितंबर की तिथि नियत कर दी। यह वाद वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर पाण्डेय की तरफ से दाखिल किया गया है जिस पर अभी पोषणीयता के बिंदु पर सुनवाई होनी है।