फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की छत से गिरकर मजदूर की मौत

Sun, 20 Sep 2020 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ मजदूर की रविवार की सुबह मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज का निर्माण नोएडा की कसाना बिल्डर्स कंपनी कर रही है।

विज्ञापन

कंपनी को गाजीपुर निवासी ठेकेदार मजदूर देता है। गाजीपुर निवासी ठेकेदार वाराणसी से शनिवार को 15 मजदूरों को कार्य के लिए लेकर आया था। वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र सपेहटा निवासी राय बहादुर राजभर(55) शनिवार की सुबह निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से नीचे गिर गया।


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके साथ काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि कंपनी की ओर से कोई सेफ्टी किट नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण काम करते समय छत से गिरने पर हादसा हुआ। वहीं गाजीपुर निवासी ठेकेदार रामाश्रय का कहना है कि सोने के लिए कमरा दिया गया था, पर मजदूर छत पर ही सो रहा था। इस कारण नींद में नीचे गिरने से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मेडिकल कॉलेज में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। हाल ही में सांसद ने उसमें खराब ईंट के प्रयोग की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। दो दिन पूर्व मजदूरों में मारपीट भी हुई थी। जिसके बाद कई मजदूर काम छोड़कर चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें