फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले तलाक और फिर बेटे की मौत, दुखी विवाहिता ने लगाई फांसी

Tue, 05 Sep 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
आठ साल पहले पति का तलाक देना और फिर 12 साल के बेटे की असामयिक मौत का दुख बर्दाश्त न कर सकने वाली दानगंज (पहाड़पुर) की सरयम बेगम (30) ने मंगलवार की शाम फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज (पहाड़पुर) की सरयम बेगम का 16 वर्ष पूर्व छित्तूपुर निवासी मुमताज शेख से हुआ था। आठ साल पहले मुमताज ने सरयम बेगम को तलाक दे दिया और भरण-पोषण का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

इसी बीच पिछले साल सरयम के इकलौते बेटे की असमायिक मौत हो गई। बताया जाता है कि बीते आठ अगस्त को सरयम मुंबई में रहने वाले मुमताज के पास गई और साथ रखने की गुहार लगाई। मगर, उसने भगा दिया तो 13 अगस्त को वापस मायके लौट आई।
विज्ञापन


पिता बिस्मिल्ला ने बताया कि पति के तलाक देने और फिर इकलौते बेटे की मौत से सरयम बेहद दुखी रहती थी। मंगलवार की शाम उसने मायके में ही एक कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे लटकाने वाली कुंडी के सहारे रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें