फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बनेगा महिला शरणालय: घर से निकाली गई महिलाओं को मिलेगा आसरा, जमीन की तलाश शुरू

Sat, 16 Jul 2022 01:09 PM IST
उत्पल कांत पूजा सिंह, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नैतिक संकट ग्रस्त महिलाओं को वाराणसी जिले में महिला शरणालय में आसरा मिलेगा। जिला प्रोबेशन विभाग तैयारियों में जुट गया है
विज्ञापन
महिला शरणालय लखनऊ - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैतिक संकट ग्रस्त महिलाओं को वाराणसी जिले में महिला शरणालय में आसरा मिलेगा। जिला प्रोबेशन विभाग तैयारियों में जुट गया है। विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जो कि शासन को भेजेगा। निर्माण के लिए जमीन तलाशी जा रही है। ताकि जल्द से जल्द मुसीबत में रहने वाली महिलाआें को एक सुरक्षित छत उपलब्ध कराई जा सके।

विज्ञापन


घरेलू हिंसा, पारिवारिक कलह की शिकार महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित ठिकाना देने के उद्देश्य से अत्याधुनिक महिला शरणालय की स्थापना की जाएगी। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद महिला कल्याण विभाग की तरफ से कर्मचारियों की नियुक्ति व वहां संसाधनों को लेकर एस्टिमेट तैयार किया जाएगा। भवन में सौ निराश्रित और पीड़ित महिलाओं को रखा जाएगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पांडेय ने कहा कि 18 साल से ऊपर की नैतिक संकट ग्रस्त महिलाओं को सुरक्षित स्थान प्रदान करने के लिए राजकीय महिला शरणालय बनाने की तैयारी है, इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को जल्द ही भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन परिस्थितियों में होती है परेशानी

घर से निकाली गई महिलाओं के लिए शरणालय काफी मददगार साबित होगा। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिसमें युवती या किशोरी किसी के बहकावे में आकर घर से भाग जाती हैं। पुलिस उन्हें ढूंढकर वापस लाती है, लेकिन लौटकर आने के बाद ज्यादातर पीड़िताएं घर जाने की बजाय प्रेमी के साथ रहना पसंद करती हैं। जबकि कानून की वजह से प्रेमी जेल चला जाता है। ऐसे में पुलिस के समक्ष उस किशोरी या युवती को सुरक्षित स्थान पर रखने में समस्या होती है। शरणालय की स्थापना से यह दिक्कतें दूर हो जाएंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें