फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री से मिलीं महिलाएं: कहा- 'हमने सोचले ना रहली की पीएम हमनन से मिली हैं', गदगद दिखीं

Sun, 24 Sep 2023 03:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थियों की ग्रुप जब मंच पर पहुंचा तो रंजना चौरसिया से पीएम ने पूछा बच्चे को पढ़ने भेजती हो की काम पर..., स्कूल भेजना ताकि बच्चा पढ़ लिख कर आत्मनिर्भर बने। फिर उन्होंने पूछा बिटिया पढ़ने जाती है ना..। रंजना ने पीएम के कहा कि साहब बिटिया छोटी है घर पर ही पढ़ती है अभी बड़ी होने पर जरूर स्कूल भेजूंगी।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चे को पढ़ने भेजती हो की काम पर...। बिटिया स्कूल जाती है की नहीं..। आप लोगों को योजनाओं का लाभ तो मिल रहा है ना..। ये बातें पीएम ने संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों महिलाओं से की। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाएं मंच पर पीएम का स्वागत करने पहुंची थी। इस दौरान पीएम स्वनिधि योजना की लाभार्थी महिलाओं ने पीएम को माला पहना कर उनका स्वागत किया। तो शहरी आजीविका मिशन की लाभार्थी महिलाओं ने पीएम को गणेश प्रतिमा तो पीएम आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं ने तुलसी का पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। मंच पर जब महिलाएं स्वागत के लिए पहुंची तो पीएम ने भी महिलाओं से बात की।

विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थियों की ग्रुप जब मंच पर पहुंचा तो रंजना चौरसिया से पीएम ने पूछा बच्चे को पढ़ने भेजती हो की काम पर..., स्कूल भेजना ताकि बच्चा पढ़ लिख कर आत्मनिर्भर बने। फिर उन्होंने पूछा बिटिया पढ़ने जाती है ना..। रंजना ने पीएम के कहा कि साहब बिटिया छोटी है घर पर ही पढ़ती है अभी बड़ी होने पर जरूर स्कूल भेजूंगी। आयुष्मान लाभार्थियों का ग्रुप मंच पर पहुंचा तो पीएम ने उनसे भी बात की। योजना की लाभार्थी सुलेखा से कहा कि अब बनारस में अब अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बन रहा है। बच्चे को खेलने के लिए प्रोत्साहित करो ताकि बच्चा पढ़ने के साथ खेल में भी आगे रहे और काशी के साथ देश का नाम रौशन करे। मुद्रा योजना की लाभार्थी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से पीएम ने कहा मुद्रा योजना का लाभ उठाकर आप स्वयं आत्मनिर्भर बने और महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं। आवास योजना की लाभार्थी महिलाएं प्रभा देवी, चंदा देवी, तारा और अनिता से पीएम ने पूछा की आवास मिल गया है ना। बच्चे खुश हैं कोई परेशानी तो नहीं है।

दो मिनट की मुलाकात जीवनभर के लिए बन गई यादगार

सरकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाएं जब मंच पर पीएम से मिलने पहुंची तो उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। सबसे चेहरे पर पीएम से मिलने खुशी साफ झलक रही थी। महिलाओं ने कहा कि पीएम से दो मिनट की मुलाकात जीवनभर के लिए यादगार बन गई है। कोई घर जाकर सोशल मीडिया पर फोटो डालने को उत्साहित था तो कोई घर जाकर बच्चों को फोटो दिखाने के लिए। आयुष्मान योजना की लाभार्थी अनुपमा सिंह ने कहा कि पहली बार पीएम से मिल हूं। विश्वास नहीं हो रहा है कि पीएम से मिली हूं। खुशी तो बहुत पर थोड़ा अफसोस है कि पीएम को सुन नहीं पाई।
विज्ञापन


पहली बार बहुत करीब से देखे, आनंद आ गया
गंजारी स्थित जनसभा स्थल में मौजूद लोगों के बीच जिप्सी से घूमते हुए प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे। प्रधानमंत्री को बेहद करीब से देख कर लोग गदगद दिखे। पंडाल में मौजूद रामप्रकाश मिश्रा, रामसुधार पांडेय, अरिदमन सिंह, पुष्पराज प्रताप सिंह, बच्चेलाल पटेल, रेखा सिंह, ममता देवी, सुलेखा पटेल सहित कई अन्य लोगों का कहना था कि पहली बार प्रधानमंत्री को बेहद करीब से देखने का मौका मिला है। हर-हर महादेव का उद्घोष करने पर उन्होंने हमारी ओर देख कर अभिवादन भी किया। उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री को कभी इतना नजदीक से देखने का मौका मिलेगा, लेकिन गजब का आनंद आया।
 

विज्ञापन

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
हमने सोचले ना रहली की पीएम हमनन से मिली हैं
लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने अलग-अलग योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से बात की। इससे महिलाएं गदगद दिखीं। सबने कहा कि सोचले ना रहली की प्रधानमंत्री हमनन से मिलिहैं। 

पहले चूल्हे पर खाना बनाती थी। अब गैस पर खाना बन रहा है। - शकुंतला दुबे

हमने से बात करलन, पूछलन की आयुष्मान कार्ड क लाभ मिलत बा...। - सविता देवी


संपूर्णानंद में महिलाओं से बात

महिला आरक्षण विधेयक से महिलाएं सशक्त होंगी। लोकसभा और विधानसभा में हिस्सेदारी बढ़ेगी। इसका श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व को जाता है। -रिया साहू, छात्रा, बीएचयू
महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने और उन्हें प्रोत्साहन मिलना वाकई गर्व की बात है। आधी आबादी को पूरा हक मिला है।- सौम्या, छात्रा, बीएचयू
नारी शक्ति वंदन का फायदा मिलेगा। महिलाओं की सक्रिय राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित होगी। - प्रतिमा सिंह, छात्रा, बीएचयू
पहली बार प्रधानमंत्री को करीब से देखने और सुनने का अवसर मिला। महिलाओं व छात्राओं को आगे बढ़ाने का विजन शानदार है। - हर्षा कुमारी, छात्रा, बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें