फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी ने अपने सांसद को दिए ये तोहफे: नंदी और मां दुर्गा की प्रतिमा, सचिन की जर्सी-क्रिकेट बैट, और क्या मिला?

Sun, 24 Sep 2023 02:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम मोदी ने गंजारी में 22.15 मिनट, संपूर्णानंद में 15.34 मिनट और रुद्राक्ष में 23.20 मिनट का भाषण दिया। खिलाड़ियों के साथ पीएम ने 55 मिनट, नारी शक्ति वंदन अभिनदंन समारोह में 50 मिनट और रुद्राक्ष में अटल आवासीय विद्यालय व काशी सांसद सांस्कृतिक समारोह के विजेताओं के साथ 2.47 मिनट का समय बिताया।
विज्ञापन
काशी ने अपने सांसद को दिए ये तोहफे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी गंजारी में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ खुली जिप्सी में सवार होकर जनसभा स्थल का कोना-कोना घूमे। हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। जिस जिप्सी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवार हुए, वह वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की थी। एसआई (परिवहन) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिस जिप्सी से प्रधानमंत्री आमजन के बीच गए थे, उसमें तीन तरफ से छह-छह एमएम की बुलेटप्रूफ लोहे की चादर लगाई गई थी। जिप्सी के पीछे और दोनों तरफ लोहे के तीन पायदान लगाए गए थे। प्रधानमंत्री के लिए जिप्सी को तैयार करने और सजाने में एक दिन का समय लगा। गंजारी तक जिप्सी को पुलिस विभाग के चालक बृजेश मिश्रा ले गए थे। उसके बाद जनसभा स्थल पर उसे एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया था। सामान्य तौर पर इस जिप्सी का इस्तेमाल पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन


तोहफे में नंदी, मां दुर्गा, सचिन की जर्सी और क्रिकेट बैट

  • योगी आदित्यनाथ ने गंजारी में पीएम को महादेव की सवारी नंदी की प्रतिमा और जीआई प्रोडक्ट पंचमुखी गणेश की काष्ठ प्रतिमा भेंट की।
  • रुद्राक्ष सभागार में सीएम योगी ने उन्हें अटल आवासीय विद्यालय का मॉडल उपहार में दिया।
  • सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की। एक नंबर की जर्सी पर नमो लिखा है।
  • बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने क्रिकेट बैट दिया।
  • संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पीएम स्वनिधि की महिलाओं ने हाथों से तैयार माला, शहरी आजिविका मिशन की महिलाओं ने गुलाबी मीनाकारी से तैयार पुष्पगुच्छ, पीएम आवास योजना की महिलाओं ने घर में शांति के प्रतीक तुलसी के पौधे, आयुष्मान योजना की महिलाओं ने अंगवस्त्रम और उचित दर की महिला विक्रेताओं ने धातु की प्रतिमा उपहार में दी।
  • इसके अलावा गंजारी में क्रिकेटर्स को वाराणसी के जीआई उत्पाद गुलाबी मीनाकारी से तैयार मोर भेंट किया गया।

 

 

महिलाओं से संवाद के कार्यक्रम में प्रधामंत्री मोदी को अंगवस्त्र प्रदान करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

छह घंटे के प्रवास में 60.69 मिनट का भाषण

पीएम मोदी ने गंजारी में 22.15 मिनट, संपूर्णानंद में 15.34 मिनट और रुद्राक्ष में 23.20 मिनट का भाषण दिया। खिलाड़ियों के साथ पीएम ने 55 मिनट, नारी शक्ति वंदन अभिनदंन समारोह में 50 मिनट और रुद्राक्ष में अटल आवासीय विद्यालय व काशी सांसद सांस्कृतिक समारोह के विजेताओं के साथ 2.47 मिनट का समय बिताया। मोदी जब भी काशी आते हैं तो सांसद बनकर आते हैं। यही वजह थी कि उन्होंने सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में बच्चों को सबसे ज्यादा वक्त दिया।

पहला मौका था जब इतने सारे क्रिकेटर काशी में जुटे थे। मोदी सभी खिलाड़ियों से मिलेऔर सचिन को साथ मंच तक लेकर आए। सचिन ने एक नंबर की नमो लिखी जर्सी भी पीएम को भेंट की।

विज्ञापन

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

मप्र और मणिपुर का जिक्र

पीएम मोदी ने अपने भाषण में मध्यप्रदेश के शहडोल की तारीफ की। वहां फुटबाल के प्रति युवाओं के जूनुन का जिक्र किया। इसके अलावा देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर, गोरखपुर के स्पोर्ट्स कॉलेज के विस्तार और मेरठ में मेजर ध्यान चंद खेल यूनिवर्सिटी की भी चर्चा की।

पीएम ने की प्रतियोगिता की घोषणा

प्रधानमंत्री ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में काशी सांसद ज्ञान महोत्सव और काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता कराने की घोषणा की।

काशी की बात

बुढवा मंगल, रामलीला, नागनत्थैया मेला, देवदीपावली और संकट मोचन संगीत समारोह का जिक्र, सात वार नौ त्योहार का जिक्र किया। ये भी कहा कि हर विकास के लिए मेरी काशी अपना आशीर्वाद लिए मेरे साथ खड़ी रहती है। आपके बिना काशी में कोई विकास का संकल्प सिद्ध नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि काशी और संस्कृति दोनों एक ही ऊर्जा के दो नाम हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें